Anushka IAS Join Today For Sure Success
Anushka IASAnushka IASAnushka IAS
(Monday- Saturday)
anushkaiasudaipur@gmail.com
Anushka Marg, Sector 3, Udaipur

यू.पी.एस.सी. में कौन-कौन से पद होते हैं ?

यू.पी.एस.सी. में कौन-कौन से पद होते हैं?
दोस्तों मैं आपको बताना चाहूंगा कि यू.पी.एस.सी. सिविल सेवाओं के लिए सिविल सेवा परीक्षा (सी.एस.ई.) आयोजित कराती है इसके अलावा अन्य सेवाओं के लिए भी परीक्षा आयोजित कराती हैं। लेकिन इस ब्लॉग में हम आपको यू.पी.एस.सी. सिविल सेवा से संबंधित सभी पदों के बारे में बताएंगे।
प्रति वर्ष कई परीक्षा अधिसूचनाएं जारी की जाती हैं, जहां लाखों उम्मीदवार हजारों रिक्त पदों के लिए यू.पी.एस.सी. परीक्षा में बैठते हैं। इसे भारत की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक माना जाता है। आइए इसके बारे में जानते है।
यू.पी.एस.सी. का पूर्ण रूप होता है - यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (आर्थत संघ लोक सेवा आयोग), इसके द्वारा आयोजित सिविल सेवा परीक्षा (सी.एस.ई.) के माध्यम से 24 विभिन्न सिविल सेवाओं के लिए यू.पी.एस.सी. के पद भरे जाते हैं।
सिविल सेवाएं तीन प्रकार की होती हैं जो कि कुछ इस प्रकार हैं:
अखिल भारतीय सिविल सेवा
ग्रुप ‘ए’ सिविल सेवा
ग्रुप ‘बी’ सिविल सेवा
तो चलिए अब हम बात करते हैं इन सभी सिविल सेवाओं के अंतर्गत आने वाले पदों के बारे में:-
अखिल भारतीय सिविल सेवा: अखिल भारतीय सिविल सेवा के अंतर्गत ये तीन पद होते हैं:-
भारतीय प्रशासनिक सेवा (आई.ए.एस.)
भारतीय पुलिस सेवा (आई.पी.एस.)
भारतीय वन सेवा (आई.एफ.ओ.एस.)
ग्रुप 'ए' सिविल सेवा: ग्रुप 'ए' सिविल सेवा के अंतर्गत निम्नलिखित पद होते हैं:-
भारतीय विदेश सेवा (आई.एफ.एस.)
भारतीय लेखा परीक्षा और लेखा सेवा (आई.ए.ए.एस.)
भारतीय सिविल लेखा सेवा (आई.सी.ए.एस.)
भारतीय कॉर्पोरेट कानून सेवा (आई.सी.एल.एस.)
भारतीय रक्षा लेखा सेवा (आई.डी.ए.एस.)
भारतीय रक्षा संपदा सेवा (आई.डी.ई.एस.)
ग्रुप 'बी' सिविल सेवा:- ग्रुप 'बी' सिविल सेवा के अंतर्गत निम्नलिखित पद आतें हैं:-
सशस्त्र सेना मुख्यालय सिविल (ए.एफ.एचक्यू.सी.एस.)
दिल्ली, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, लक्षद्वीप, दमन और दीव और दादरा और नगर हवेली सिविल सेवा (डी.ए.एन.आई.सी.एस.)
दिल्ली, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, लक्षद्वीप, दमन और दीव और दादरा और नगर हवेली पुलिस सेवा (डी.ए.एन.आई.पी.एस.)
पांडिचेरी सिविल सेवा (पोंडी.सी.एस.)
पांडिचेरी पुलिस सेवा (पोंडी.पी.एस.)
आपने ये जरूर सुना होगा कि जिलाअधिकारी या जिला मजिस्ट्रेट (डी.एम.) या जिला कलेक्टर (डी.सी.) बनने के लिए यू.पी.एस.सी की परीक्षा देनी पड़ती है। अब आप यह सोच रहे होंगे कि इस आर्टिकल में हमने आपको जिला मजिस्ट्रेट (डी.एम.) या जिला कलेक्टर (डी.सी.) के बारे में तो कुछ बताया ही नहीं है। तो दोस्तों मैं आपको बताना चाहूंगा कि आई.ए.एस अधिकारीही पदोन्नति के द्वारा ही जिला मजिस्ट्रेट (डी.एम.) या जिला कलेक्टर (डी.सी.) बनते हैं।
यानि कि आई.ए.एस. अधिकारीविभाग में अपनी सेवा के जब कुछ साल पूरे कर लेते हैं तब उन्हें जिला मजिस्ट्रेट (डी.एम.) या जिला कलेक्टर (डी.सी.) का पद दिया जाता है। इसी तरीके से दोस्तों आई.पी.एस अधिकारी जब अपनी सेवा के कुछ साल पूरे कर लेते हैं तब उन्हें पुलिस अधीक्षक (एस.पी.) का पद दिया जाता है।
यू.पी.एस.सी. में कौन-कौन से पद होते हैं?
यू.पी.एस.सी. परीक्षा पास करने के बाद आई.ए.एस. अधिकारी लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी (L.B.S.N.A.A. उर्फ लबासना ) मसूरी से प्रशिक्षण प्राप्त करते हैं, और उसके बाद वह आबंटित संवर्ग में जिला प्रशासन से अपना करियर शुरू करते हैं:-
इसके बाद राज्य प्रशासन में वो अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट (ए.डी.एम.) के रूप में काम शुरू कर देते हैं, जिसमें उन्हें एक जिले या तहसील का प्रभार दिया जाता है ।
अगर उप-जिलाधिकारी या उप प्रभागीय न्यायाधीश (एस.डी.एम.) की नियुक्ति दी गई है तो उस अधिकारी को तहसील की कानून व्यवस्था का काम सौंपा जाता है।
जिला प्रशिक्षण के बाद आ.ईए.एस अधिकारी तीन माह के लिए केंद्र सरकार में सहायक सचिव के रूप में कार्यरत होते हैं।
फिर उसके पश्चात उन्हें जिलाधिकारी (डी.एम.) या अन्य पद पर नियुक्तियां मिलती हैं।
यू.पी.एस.सी. परीक्षा पास करने के बाद आई.ए.एस. अधिकारी लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी (L.B.S.N.A.A. उर्फ लबासना ) मसूरी से प्रशिक्षण प्राप्त करते हैं, और उसके बाद वह आबंटित संवर्ग में जिला प्रशासन से अपना करियर शुरू करते हैं:-
आई.ए.एस अधिकारी सरकारी विभागों या मंत्रालयों में भी नियुक्त किए जा सकते हैं। यहां कार्य के दौरान उन्हें प्रतिनियुक्ति पर विश्व बैंक, एशियन विकास बैंक, अन्तराष्ट्रिय मुद्रा कोश, एशियाई अवसंरचना निवेश बैंक और संयुक्त राष्ट्र और उसकी संस्थानों आदि में भी नियुक्त किया जा सकता है।
जब कोई उम्मीदवार यू.पी.एस.सी परीक्षा के तीनों चरणों को उत्तरीण करके आई.ए.एस. अधिकारी बन जाता है तो आई.ए.एस अधिकारी को सेवा में प्रदर्शन, समय और अनुभव के आधार पर निम्नलिखित पदों पर नियुक्त किया जाता है:-
फील्ड पोस्टिंग पर मिलने वाले पद:-
उप-जिलाधिकारी (जूनियर टाइम स्केल)
अतिरिक्त जिलाधिकारी (सीनियर टाइम स्केल)
जिलाधिकारी (जूनियर प्रशासनिक ग्रेड से चयन ग्रेड)
मंडलायुक्त (वरिष्ठ - प्रशासनिक ग्रेड से उच्च प्रशासनिक ग्रेड)
राज्य सरकार में मिलने वाले पद:
अवर सचिव (जूनियर टाइम स्केल)
उप सचिव (वरिष्ठ समयमान)
संयुक्त सचिव (जूनियर प्रशासनिक ग्रेड)
विशेष सचिव (चयन ग्रेड)
सचिव (वरिष्ठ प्रशासनिक ग्रेड)
प्रमुख सचिव (उच्च प्रशासनिक ग्रेड)
मुख्य सचिव (एपेक्स स्केल)
केंद्र सरकार में मिलने वाले पद:-
सहायक सचिव (जूनियर टाइम स्केल)
अवर सचिव (सीनियर टाइम स्केल)
उप सचिव (जूनियर प्रशासनिक ग्रेड)
निदेशक (चयन ग्रेड)
संयुक्त सचिव (वरिष्ठ प्रशासनिक ग्रेड)
अपर सचिव (उच्च प्रशासनिक ग्रेड)
सचिव (एपेक्स स्केल)
भारत के कैबिनेट सचिव (कैबिनेट सचिव ग्रेड)
आई.ए.एस में सबसे बड़ा पद कौन सा होता है?
एक आई.ए.एस अधिकारी के लिए कैबिनेट सेक्रेटरी की पदों सबसे बड़ी होती है।

At vero eos et accusamus et iusto odio digni goikussimos ducimus qui to bonfo blanditiis praese. Ntium voluum deleniti atque.

Melbourne, Australia
(Sat - Thursday)
(10am - 05 pm)